फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: जिंदल आरओबी रोड पर चलेगा मरम्मत कार्य, वाहनों को किया गया डायवर्ट

Thu, 24 Apr 2025 02:16 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

जिंदल रेलवे ओवरब्रिज पर आज मरम्मत कार्य चलेगा जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी होगी।  यह हिस्सा पहले मास्टिक से बना था, जिसे अब बिटुमिन से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिंदल आरओबी रोड पर चलेगा मरम्मत कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में जिंदल रेलवे ओवरब्रिज को विशेष मरम्मत कार्य के कारण आज शाम 7 बजे तक वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान वाहनों को सूर्य नगर के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है। बीएंडआर (भवन एवं सड़क) विभाग ने ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है और वाहन चालकों की सुविधा के लिए कर्मचारियों को तैनात करने की मांग की है।

विज्ञापन


बीएंडआर विभाग के मुताबिक पहले 1 और 2 मार्च को आरओबी के अप्रोच रोड की मरम्मत की गई थी, लेकिन बीच वाला हिस्सा बाकी रह गया था। अब इस हिस्से की सड़क की मरम्मत की जा रही है। यह हिस्सा पहले मास्टिक से बना था, जिसे अब बिटुमिन से बनाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य आज शाम तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


वाहन चालकों को होगी परेशानी

आरओबी बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूर्य नगर के वैकल्पिक रास्ते से जाने के कारण उन्हें लंबा रूट लेना पड़ रहा है, जिससे आवागमन में अधिक समय लग रहा है। वाहन चालक वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर असुविधा जता रहे हैं।
विज्ञापन


 "जल्द पूरा होगा कार्य"

बीएंडआर अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है और आज शाम 7 बजे तक आरओबी को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है ताकि वाहन चालकों को कम से कम असुविधा हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें