फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फव्वारा चौक पर दो व्यक्तियों पर गंडासे से किया हमला, घायल

Fri, 25 Apr 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। फव्वारा चौक पर प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले एक व्यक्ति व उसके साथी पर दो युवकों ने गंडासे से हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। विवाद गलत इशारा करने को लेकर हुआ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बडाला निवासी संजय ने बताया कि वह हांसी में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। बुधवार को वह व उसका दोस्त अमित फव्वारा चौक पर अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी उनकी दुकान के सामने स्थित इन्वर्टर बैटरी की दुकान संचालक के बेटे मोहित ने उसकी तरफ गलत इशारा किया। इस बात को लेकर वह उसकी दुकान पर गए तो मोहित गुस्से में आकर उससे मारपीट करने लगा। उसके बाद वह अपनी दुकान पर आ गया। वह व अमित अपनी दुकान से जाने लगे तो उसी समय मोहित ने उस पर गंडासे से वार किया। गंडासा कमर में लगा। मोहित के साथी नेकी ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। जिसके बाद उसे व अमित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने मोहित व नेकी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें