फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लाड़वा गांव में विनोद हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। थाना सदर पुलिस ने लाडवा निवासी विनोद हत्या मामले में दो और आरोपियों को काबू किया है। इनमें लाडवा निवासी सचिन उर्फ चीना और अलीपुर निवासी सुनील उर्फ मंत्री शामिल हैं। इस मामले में पहले दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।
विज्ञापन

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात से संबंधित तथ्यों की गहनता से जांच की जा सके। गांव लाडवा निवासी शिकायतकर्ता राजबाला ने 14 अगस्त की रात थाना सदर हिसार में शिकायत दर्ज करवाई थी।
उन्होंने बताया कि उनका अविवाहित पुत्र विनोद गांव के बस अड्डे पर मोबाइल फोन की दुकान चलाता था। रात करीब 12 बजे वह आंगन में चारपाई पर सोया था। रात करीब 1:45 बजे शोर सुनकर जब वह बाहर आई तो देखा कि विनोद पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी सचिन ने मृतक विनोद पर छुरी से वार किया था जबकि आरोपी सुनील ने गंडासे का प्रयोग किया था। इस प्रकरण में दो आरोपी लाडवा निवासी साहिल एवं भगाना निवासी जितेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सदर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें