हिसार। एयरपोर्ट चौक पर पुलिस ने बुधवार को दो महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 440 ग्राम अफीम और दो प्लास्टिक कट्टों में 19 किलो 754 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था। दोनों महिलाओं को वीरवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों महिला तस्करों को पांच दिन के रिमांड पर भेजा दिया।
दोनों महिलाओं की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी राजो बाई और छम्मो उर्फ भजनों के रूप में हुई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिलाएं नशे का सामान कहां लेकर जा रही थीं और किसे सप्लाई करने वाली थीं। बरामद अफीम और डोडा पोस्त को कब्जे में लेकर थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया था