फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल की दो महिला कोच छुट्टी पर, एक स्वयं अभ्यास में जुटी, खिलाड़ियों के भविष्य पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महाबीर स्टेडियम में हैंडबाल का कोच नहीं होने के कारण खिलाड़ियों के भविष्य पर तलवार लटक रही है। तीन महिला कोच छुट्टी पर है। काफी समय से कोच नहीं होने पर सीनियर ही जूनियर खिलाड़ियों को किसी न किसी तरह अभ्यास करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले खेलों में उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। खिलाड़ियों ने यहां कोच की सुविधा करने की मांग उठाई हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि वर्ष 2021 में नवंबर माह में महाबीर स्टेडियम में आउट स्टेंडिंग पॉलिसी के तहत तीन महिला हैंडबाल कोच की नियुक्ति की गई थी। इनमें से कोच काजल और नीरज चाइल्ड केयर लिव पर है। जबकि शिल्पा ने एशियन गेम्स की तैयारी करने के लिए छुट्टी ली हुई है। मगर महाबीर स्टेडियम में कोच की सुविधा नहीं होने के कारण लगातार खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। कोच काजल 15 अप्रैल तक छुट्टी पर है। वहीं शिल्पा 28 अक्तूबर और नीरज 20 मई तक छुट्टी पर है।
कोच नहीं होने पर खुद सही ढंग से अभ्यास नहीं कर पाते हैं। खिलाड़ी भी ग्राउंड पर नियमित नहीं आ रहे हैं। कोच खिलाड़ियों को खेलने की नई-नई तकनीक सीखाते हैं, लेकिन फिलहाल कोई कोच नहीं है। इससे खिलाड़ियों को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

- साहिल, राष्ट्रीय खिलाड़ी, हैंडबाल।
ग्राउंड पर खिलाड़ियों के लिए कोच होना जरूरी है। महाबीर स्टेडियम में तीन महिला कोच की नियुक्ति की गई थी। सभी छुट्टी पर है। कोच नहीं होने पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। खेल विभाग की ओर से कोच की सुविधा दिलाई जाए।
- खुशबू, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, हैंडबाल
कोच बिना प्रैक्टिस नहीं हो पा रही है। काफी परेशानी उठानी पड़ी पड़ती है। एक कोच ही खिलाड़ियों को ठीक ढंग से अभ्यास करवा पाता है। अपने पिछले काफी समय से स्टेडियम में कोच तक की सुविधा नहीं हैं। ऐसे में कैसे पदक जीत पाएंगे।
विज्ञापन

- विपुल नहरा, राष्ट्रीय खिलाड़ी, हैंडबाल
हैंडबाल की कोच छुट्टी पर है। ऐसे में छुट्टी के बाद ही महाबीर स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभ्यास करने आएगी।
- जगबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें