फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हिसार के ढंडूर गांव में गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे के नीचे दबने से मां-बेटी की मौत

Fri, 01 Jul 2022 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे पड़ोसियों को आवाज सुनाई दी। पड़ोसी बाहर निकले तो देखा कि भीम सिंह के मकान की छत गिरी हुई है और उसका परिवार छत के नीचे दबा हुआ है।
विज्ञापन
मकान की छत गिरने से दो की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गांव ढंडूर बीड में शुक्रवार तड़के एक मकान की छत गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। बच्ची का पिता घायल हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार भीम सिंह अपनी पत्नी रानी देवी और बेटी इंदु के साथ अपने मकान में सोया हुआ था।

विज्ञापन


शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे पड़ोसियों को आवाज सुनाई दी। पड़ोसी बाहर निकले तो देखा कि भीम सिंह के मकान की छत गिरी हुई है और उसका परिवार छत के नीचे दबा हुआ है। पड़ोसियों ने तुरंत परिवार वालों को मलबे से बाहर निकाला। मगर तब तक 45 वर्षीय रानी देवी और आठ वर्षीय इंदु की मौत हो चुकी थी। वही भीम सिंह का पैर टूट गया था। पड़ोसियों ने घायल भीम सिंह को सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पड़ोसियों के अनुसार इंदु भीम सिंह की बहन की दोहती थी जिसे भीम सिंह ने गोद लिया हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें