अग्रोहा। मलापुर गांव में खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शव गृह में भिजवाया। शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मलापुर गांव में मंगलवार शाम खेत में बनी डिग्गी में दो दोस्त ग्यारह वर्षीय गौरव व नौ वर्षीय मोनू डूब गए। दोनों को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई सूरजमल सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।