फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंजाब के दो भाइयों को नशा तस्करी में 10-10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज की अदालत ने वीरवार को नशा तस्करी के मामले में संगरूर जिले (पंजाब) के गांव भाठवां के रहने वाले दो सगे भाइयों जस्सी खान और गगन खान को दोषी करार देते हुए 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर अलग-अलग 1.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

यह मामला 21 अगस्त 2020 का है। सदर थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हिसार बाईपास स्थित तलवंडी राणा टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर आरोपियों की गाड़ी को रोका था। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी की ड्राइवर सीट के नीचे से 2 किलो 700 ग्राम अफीम और पीछे रखे प्लास्टिक कट्टे से 20 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। मौके पर ही पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पर्याप्त साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर बुधवार को अदालत ने दोनों नशा तस्कर भाइयों को दोषी ठहराया था। वीरवार को अदालत ने दोनों भाइयों को दस दस साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें