फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: बाथरूम में गैस गीजर लीक होने से दो सगे भाइयों की मौत, शादी में जाने के लिए बाल कटा नहाने गए थे

Sun, 05 Feb 2023 07:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार

सार

दोनों ने अंदर घुसते ही गीजर ऑन कर लिया। बाथरूम की खिड़की भी बंद थी। गीजर की गैस लीक होने से दोनों अंदर ही बेहोश हो गए। जब दोनों काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकले तो परिजनों ने दोनों को आवाज लगाई। मगर बच्चों ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
बच्चों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर की तिलक श्याम वाली गली में गीजर की गैस के रिसाव से 8 व 13 वर्षीय दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए बाल कटवाकर आए थे और दोनों साथ ही बाथरूम में नहा रहे थे।

विज्ञापन


नहाते समय गैस के असर से दोनों बेहोश हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शाम को दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।



जानकारी के अनुसार तिलक श्याम वाली गली निवासी व फोटो स्टूडियो मालिक सौरभ के मामा के लड़के की गुरुग्राम में शादी थी। सौरभ की मां पहले ही गुरुग्राम चली गई थी। रविवार को सौरभ को अपने परिवार के साथ वहां जाना था।
विज्ञापन


सौरभ के बेटे सोहम (13) व माधव (8) दोनों पड़ोस में ही नाई की दुकान से बाल कटवाने चले गए। बाल कटवाने के बाद घर लौटे और दोनों एक साथ ही नहाने बाथरूम में चले गए। दोनों ने अंदर घुसते ही गीजर ऑन कर लिया।

बाथरूम की खिड़की भी बंद थी। गीजर की गैस लीक होने से दोनों अंदर ही बेहोश हो गए। जब दोनों काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकले तो परिजनों ने दोनों को आवाज लगाई। मगर बच्चों ने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद बच्चों की मां बाथरूम में पहुंची और दरवाजे को खोलकर अंदर देखा तो दोनों बच्चे बेसुध हालत में पड़े थे। इस पर बच्चों की मां ने पति सौरभ को फोन कर सूचित किया। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें