फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों ने निगला जहर, मौत

Sun, 07 Sep 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद के दो सगे भाइयों ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मामले को घरेलू कलह से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मृतक के पिता ने मानसिक रूप से परेशानी के चलते बेटों द्वारा यह कदम उठाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


जहर निगलकर जान देने के मामले की सूचना मिलते ही बालसमंद में मातम छा गया। मृतक व्यक्ति 30 वर्षीय राजेश उर्फ राजू और 32 वर्षीय घनश्याम हैं।

छोटा भाई राजेश अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान पर मुनीम था। छोटे भाई का शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि बड़े भाई घनश्याम का शव सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


परिजनों ने बताया कि राजेश अनाज मंडी में 80 नंबर शॉप पर मुनीम था। वह शनिवार शाम को घर गया था। घर पर पिता अकेले रहते हैं।

पत्नी करीब एक महीने पहले आपसी कहासुनी के चलते मायके चली गई थी। बालसमंद पुलिस को दिए बयान में पिता जीवनराम ने बताया है कि राजेश की मां की करीब छह महीने पहले मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद राजेश मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


वह शनिवार रात को आया था। सुबह उसने करीब सात बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहर निगलने की सूचना जैसे ही बड़े भाई घनश्याम को मिली तो उसने भी भाई के गम में जहरीला पदार्थ निगल लिया।

 उपचार के दौरान छोटे भाई ने पहले ही दम तोड़ दिया। बड़े भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर शाम को उसने भी दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस ने घनश्याम का शव कब्जे में ले लिया। घनश्याम का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बताया गया है घनश्याम शादीशुदा नहीं था। वह कोई काम भी नहीं करता था। भाई राजेश जहां मुनीम था, वह उसी की शॉप पर ऊपर कमरे में रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें