फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार जिले में धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने धोखाधड़ी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अंशकालिक नौकरी के नाम 5.67 लाख की धोखाधड़ी में चौथा आरोपी गिरफ्तार
हांसी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अंशकालिक नौकरी के नाम पर 5.67 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने रविवार को चौथे आरोपी राजस्थान के जयपुर के रामनगर निवासी कमलेश उर्फ कमल को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस प्रवक्ता कुलदीप ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गढ़ी निवासी संदीप शर्मा के साथ धोखाधड़ी की थी। संदीप के व्हाट्सएप पर 4 जनवरी को अंशकालिक नौकरी करके पैसा कमाने का मैसेज भेजा था। मैसेज भेजकर अपना नाम सुनीता शर्मा व कंपनी का नाम ब्रांड मार्क एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड बताया था। फिर एक लिंक भेज कर टेलीग्राम पर आमंत्रित करके विभिन्न होटलों के लिंक भेजकर रेटिंग देने का काम दिया था। इसके बदले में हर रेटिंग पर 120 रुपये दिए गए। इस प्रकार उसके खाते में 240 रुपये करके कई बार रुपये डाले। 6 जनवरी को ट्रेडिंग का लालच देकर लिंक भेजकर कहा कि आप ये ग्रुप ज्वाइन कर लो आपका पैसा डबल हो जाएगा। इसके बाद कई यूपीआई नंबर में संदीप से पैसे ट्रांसफर करवा लिया। उससे कुल 5.67 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी आधार कार्ड से जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिसार। उकलाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में पाबड़ा निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर अपनी दादी की 1.5 एकड़ जमीन को धोखे से अपने नाम करवा लिया था। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि सुमित ने अपनी दादी के आधार कार्ड में हेरफेर कर अपनी सास की तस्वीर चिपकाई। इसके बाद उकलाना तहसील में सास को दादी के रूप में पेश कर जमीन का हस्तांतरण अपने नाम करवा लिया। मामले का खुलासा उकलाना तहसील के रजिस्ट्रार की शिकायत पर हुआ, जिसके आधार पर 17 जनवरी को थाना उकलाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें