फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के दो आरोपी जेल भेजे, ग्रामीणों का धरना अभी भी जारी

विज्ञापन
नंगथला में धरने पर बैठे ग्रामीण।  संवाद 
विज्ञापन
अग्रोहा। नंगथला गांव के प्राइमरी स्कूल के सामने पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित के मामले में हिसार पुलिस की एबीवीटी और थाना अग्रोहा की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपी नंगथला निवासी परेश उर्फ रिंकू और खेड़ी बरकी निवासी राहुल उर्फ चीकू को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव नंगथला की सरपंच मोनिका ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा कुछ शरारती तत्वों द्वारा खंडित करने की शिकायत दी थी। जिस पर अग्रोहा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, डॉ. आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं। जब तक पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं करती, तब तक उनका धरना लगातार जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा व सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद हिसार में लघु सचिवालय के सामने धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें