फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर से चोरी करने के दो आरोपियों को जेल भेजा, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीआईए टीम ने सैनिक छावनी के सामने आदर्श कॉलोनी में दिन-दिहाडे चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रोहित व तीन दिन के रिमांड पर चल रहे दूसरे आरोपी अरुण को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। एक आरोपी अनिल को पहले जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने रिमांड के दौरान अरुण से 6 हजार की नकदी, 2 जोड़ी सोने के टॉपस, दो अंगूठी, दो मूर्तिया बरामद की है। जांच अधिकारी एएसआई मांगे राम ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों ने 21 फरवरी को दिन के समय आदर्श कॉलोनी स्थित एक मकान से सोना-चांदी के जेवरात, नकदी और लैपटॉप चोरी किए थे। इस बारे में मधुबाला ने शिकायत दी थी। उन्हाेंने बताया था कि 21 फरवरी को वह अपनी ड्यूटी पर गई हुई थी और घर पर कोई नहीं था।
उसके पड़ोसी ने उसे फोन कर बताया कि उसके घर से एक युवक सामान चोरी कर, दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठ कर भाग गया है। उक्त मामले में एक और आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी अरुण को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें