फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बालसमंद गांव में महिला का मंगलसूत्र छीनने के दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बालसमंद गांव में एक महिला के गले से सोने की मगलसूत्र छीनने के मामले में बालसमंद पुलिस चौकी ने दो आरोपियों हांसी के प्रेम नगर वासी कार्तिक और शिवम को गिरफ्तार किया है। एएसआई सज्जन ने बताया कि गांव बालसमंद निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि वह 11 मार्च की शाम को सरसाना मार्ग पर अपने प्लॉट में गोबर डालने जा रही थी। इसी दौरान एक युवक नजदीक आया और गले में पहना हुआ मंगलसूत्र छीन कर भाग गया। थोड़ी दूरी पर दूसरा युवक बाइक लिए खड़ा था। आरोपियों पर पहले भी छीना-झपटी के मामले दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

देसी पिस्तौल व 3 कारतूस के साथ युवक काबू

बरवाला। शहर के हांसी मार्ग पर से पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व 3 कारतूसों के साथ काबू किया है। पकड़ा गया युवक शहर के वार्ड 10 का रहने वाला धनेश उर्फ देशा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि धनेश उर्फ देशा अवैध हथियार रखता है व इस समय हांसी मार्ग की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने नाका लगाकर उसे काबू कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें