फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर 4.50 लाख रुपये की ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर 4.50 लाख रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि हिसार साइबर थाना में एनसीसीआरपी पोर्टल से 1 अगस्त को एक शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे टेलीग्राम एप पर एक अज्ञात व्यक्ति ने घर बैठे टास्क पूरा कर पैसे कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की। आरोपी ने विभिन्न बैंक खातों में कुल 4,50,300 रुपये जमा करवाए और बाद में पैसे लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर थाना हिसार में केस दर्ज जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने ठगी की राशि के लेनदेन का विश्लेषण किया और आरोपी नरेश कुमार निवासी कांधवाला अमरकोट, जिला फाजिल्का (पंजाब) और प्रेम सिंह निवासी अलीपुर, जिला गंगानगर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
आरोपी नरेश के खाते में जमा हुई थी ठगी की राशि
जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि ठगी की राशि आरोपी नरेश कुमार के बैंक खाते में जमा हुई थी। नरेश कुमार ने अपना बैंक खाता आरोपी प्रेम सिंह को बेच दिया था, जिसने इसे आगे एक तीसरे व्यक्ति को बेचकर अपराध को और जटिल रूप देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें