फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीमा पॉलिसी रिफंड के नाम पर 8.07 लाख की ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसी रिफंड कराने के नाम पर 8 लाख 7 हजार 935 रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो गुर्गों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंबई, महाराष्ट्र निवासी भरत जनक सिंह और पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी मोहम्मद मोशिरुल हक के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी की राशि में से 5 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी पीएसआई प्रवेश कुमार ने बताया कि हिसार निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि अप्रैल 2026 में उसे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल प्राप्त हुई थीं। कॉल करने वालों ने स्वयं को बीमा लोकपाल कार्यालय का लीगल ऑफिसर बताकर बीमा पॉलिसी का फंड रिलीज करवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा करवाए।

इसके बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से फर्जी दस्तावेज एवं प्रोफॉर्मा भेजकर शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया और अलग-अलग तिथियों में कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाकर कुल 8 लाख 7 हजार 935 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। बैंक खातों की पड़ताल और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी नाम और पते का इस्तेमाल कर ठगी करते थे। उन्होंने खुद को उत्सव उपाध्याय पुत्र उदय राम उपाध्याय बताते हुए लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली का पता दर्ज कराया था, जो पूरी तरह फर्जी निकला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपये बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें