फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली विभाग के सुपरवाइजर के घर से जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में बिजली विभाग के एक सुपरवाइजर के घर से लाखों रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने कुछ दिन पहले किराये पर आए दंपति पर चोरी का संदेह जताया है।
विज्ञापन

मकान नंबर 1273 निवासी सचिन सैनी ने पुलिस को बताया कि वह विद्युत विभाग गंगवा में सुपरवाइजर है। 20 मई को अलमारी का सामान जांचने पर सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, टॉप्स, चांदी के सिक्के और नकदी गायब मिली।
सचिन के अनुसार जुलाना निवासी कर्ण शर्मा और उसकी पत्नी अनुराधा 1 मई से किराये पर रह रहे थे और 13 मई को अचानक मकान छोड़कर चले गए। सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता को चकमा देकर 80 हजार रुपये लेकर फरार
हिसार। नई सब्जी मंडी में एक फल विक्रेता को चकमा देकर अज्ञात व्यक्ति 80 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना शनिवार सुबह की है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी रामसिंह ने पुलिस को बताया कि वह नई सब्जी मंडी में फल की रेहड़ी लगाता है। सुबह एक व्यक्ति ने अलग-अलग फलों का ऑर्डर दिया। जब वह फल निकालने में व्यस्त हो गया तो आरोपी रेहड़ी पर रखा 80 हजार रुपये का कैश लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। सब्जी मंडी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जगतार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें