फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: होटल संचालक से 50 हजार मंथली मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने इलाइट रेस्ट हाउस होटल संचालक से 50 हजार रुपये की मंथली मांगने व जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में आरोपी भैणी बादशाहपुर निवासी शिव कुमार उर्फ गोलू और कैमरी निवासी मनोज सहारण को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि इस मामले में अमन उर्फ अनीश, राकेश उर्फ राका, मनीष उर्फ सीतू, राजेश और अंकित को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि 4 सितंबर 2023 की रात आरोपी मनीष ने इलाइट रेस्ट हाउस होटल संचालक आजाद नगर हिसार निवासी विष्णु के पास फोन कर 50 हजार रुपये मंथली देने की बात कही। आधी रात के बाद मनीष ने विष्णु के पास फोन कर उसे होटल के नीचे गली में बुलाया। वहां मनीष अपने दो और साथियों के साथ खड़ा था। जब विष्णु ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपी राजेश ने पिस्तौल निकाली और जान से मारने की नीयत से तीन फायर किए। गनीमत रही कि वह बच गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी शिव कुमार उर्फ गोलू और मनोज सहारन को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें