फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अनुमति की प्रतीक्षा में अटका नागरिक अस्पताल का इलाज, 4.61 करोड़ की लागत से होने हैं मरम्मत कार्य, 7 माह पहले जारी हुआ था बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल का बहुप्रतीक्षित 4.61 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला मरम्मत कार्य अब भी शुरू नहीं हो पाया है। कारण है टेंडर प्रक्रिया में आई तकनीकी अड़चन, जिसकी वजह से लोकनिर्माण विभाग को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अनुमति मिलने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी में ही बजट लोकनिर्माण विभाग को ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन सात महीने बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ। एक माह पहले विभाग के इंजीनियरों ने निरीक्षण कर एक सप्ताह में काम शुरू करने का आश्वासन दिया था, मगर अनुमति न मिलने से काम अधर में अटका है। कैथल की एक फर्म को टेंडर भी अलॉट हो चुका है और ठेकेदार को डेढ़ वर्ष में कार्य पूरा करना होगा।
45 साल पुराना भवन : 50 बेड का यह दो मंजिला भवन 11 मार्च 1979 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल ने उद्घाटित किया था। वर्ष 2012 में इसका रंग-रोगन और आंशिक मरम्मत हुई थी। उसके बाद पिछले 12 साल से मरम्मत कार्य नहीं हुआ। अस्पताल में प्रतिदिन 300 से 400 मरीज उपचार के लिए आते हैं। हांसी के साथ-साथ बास, बवानीखेड़ा, नारनौंद क्षेत्र के लोग भी उपचार के लिए आते हैं। भवन की मरम्मत से मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें