फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस सात दिन में भी दिल्ली रोड को नहीं बना सकी नो-पार्किंग जोन

विज्ञापन
Traffic police could not make Delhi Road a no-parking zone in seven days - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नगर निगम से क्रेन मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने जिस तरह से सड़कों को अवैध पार्किंग से मुक्त करवाने का अभियान चलाया था, वह अब खानापूर्ति बनने लगा है। पिछले सात दिनों में ट्रैफिक पुलिस दिल्ली रोड को भी नो-पार्किंग जोन नहीं बना सकी है। छह दिन में 28 गाड़ियों को क्रेन से उठाकर अभियान निपटाने की कोशिश की जा रही है। कैंप चौक से लेकर पुष्पा कॉम्प्लेक्स तक बने शोरूम के बाहर बिना किसी खौफ के वाहन चालक अपनी गाड़ियों को सड़क पर खड़ी कर खरीदारी के लिए चले जाते हैं। पीछे से रोड से निकलने वाला हर वाहन चालक जाम झेल रहा है। गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस ने 20 फरवरी से सड़कों को पार्किंग बनाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया था। गाड़ियों को उठाने के लिए निगम प्रशासन ने क्रेन उपलब्ध करवाई थी। गाड़ी उठाने पर वाहन चालकों से 790 रुपये लिए जाने थे। मगर जिस उद्देश्य के साथ यह अभियान शुरू किया गया था, वह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रोजाना गुजरते हैं 50 हजार से अधिक वाहन
शहर के बीचोंबीच बनी दिल्ली रोड सबसे व्यस्त मार्ग है। इससे रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। सुबह कार्यालयों में जाने और शाम को आते समय कर्मचारियों को हर रोज जाम में फंसना पड़ता है। फव्वारा चौक, मटका चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक, जिंदल चौक पर रोजाना पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद भी जाम रहता है। विशेष बात यह भी है कि शहर के प्रमुख अस्पतालों में मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंसों का भी इसी रोड से आना-जाना होता है।
यहां है जाम की समस्या
दिल्ली रोड पर तुलसी चौक से निकलते ही वाहन चालक जाम से जूझने लगते हैं। इसके बाद तलाकी गेट तक जाम रहता है। इसके बाद नागोरी गेट से आगे बढ़ने पर पारिजात चौक तक ही स्थिति रहती है। फिर फव्वारा चौक तक रास्ता खुला-खुला रहता है। मटका चौक के पास आकर फिर जाम में वाहन चालक फंसते हैं। मटका चौक से कैंप चौक और कैंप चौक से कृष्णा नगर मोड़ तक वाहन चालकों को आगे बढ़ने में बड़ी परेशानी होती है। इसके बाद अगला जाम का प्वाइंट डाबड़ा चौक से निकलते ही डीसी कॉलोनी मोड़ तक है।
विज्ञापन

शोरूम संचालकों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं
दिल्ली रोड पर धड़ाधड़ शोरूम खोले जा रहे हैं। मगर एक भी शोरूम संचालक बिल्डिंग प्लान की सख्ती से पालना नहीं कर रहा है। इन शोरूम संचालकों के पास पार्किंग की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है, जबकि बिल्डिंग प्लान में शोरूम की बेसमेंट को पार्किंग बनाना जरूरी होता है। कैंप चौक से लेकर कृष्णा नगर मोड़ तक ही 15 से 20 शोरूम बने हुए हैं।
एसपी आवास के पास भी रहता है जाम
जिला पुलिस के मुखिया एसपी की जहां कोठी बनी हुई है, वहां भी दिल्ली रोड को जाम से मुक्ति नहीं मिल पाई है। दरअसल, एसपी आवास पीएलए में बना हुआ है, जिसमें आवागमन दिल्ली रोड से ही होता है। यहां एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी लगाया हुआ है, लेकिन फिर भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।
बुधवार को उठाई 15 गाड़ियां
हालांकि, बुधवार को क्रेन से गाड़ियां उठाने के अभियान में तेजी जरूर लाई गई। अभियान के सातवें दिन 15 गाड़ियों को क्रेन से उठाकर वाहन चालकों से 790 रुपये वसूले गए। यह गाड़ियां नागोरी गेट, कैंप चौक और फव्वारा चौक के पास से उठाई गई।

Traffic police could not make Delhi Road a no-parking zone in seven days- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें