फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: व्यापारियों ने अव्यवस्था के खिलाफ भरी हुंकार

Wed, 15 Jul 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई न हाेने से फैली अव्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों की सुध न लिए जाने पर दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को दुकानदारों ने एसडीएम अश्वीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई।
विज्ञापन

दुकानदार रामकुमार, अनिल, अंकित, सुनील, पाल सिंह, जगदीश, संजय, सुमित, सुभाष व मुकेश ने बताया कि पुराना बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बदहाल अवस्था में है। यहां नियमित सफाई नहीं होने के कारण चारों ओर गंदगी फैली रहती है, जबकि पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे दुकानदारों के साथ-साथ यहां आने वाले आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्या पुरानी सब्जी मंडी के सामने मुख्य सड़क पर रोजाना गली-सड़ी सब्जियों के ढेर लगे रहते हैं। इससे बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। क्षेत्र में मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। यदि जल्द सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

खराब स्ट्रीट लाइटों की नहीं ली जा रही सुध :
दुकानदारों ने खराब कानून-व्यवस्था और यातायात कुप्रबंधन पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि सब्जी मंडी के सामने का क्षेत्र अत्यधिक व्यस्त रहता है, जहां चारों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने यहां नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने की मांग की। रात के समय पुराना बस स्टैंड क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। बार-बार नगर परिषद के अधिकारियों से गुहार के बाद भ्री समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें