फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार बसों समेत 12 वाहनों के काटे चालान

Wed, 15 Jul 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नारनौंद ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को स्कूल बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली चार स्कूल बसों सहित कुल 12 वाहनों के चालान किए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने स्कूल बसों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों पर भी सख्ती दिखाई।
विज्ञापन


जांच के दौरान एक स्कूल बस बिना नंबर प्लेट के संचालित होती मिली, जबकि तीन अन्य बसों में चालक के लिए सीट बेल्ट की व्यवस्था नहीं थी। इन सभी बसों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्कूल बस संचालकों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह दुरुस्त रखें। मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित सभी नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी नियमित रूप से विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

-
मोबाइल पर बात कर रहे चालक का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश :
अभियान के दौरान मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चला रहे एक कार चालक को भी पकड़ा गया। पुलिस ने उसका चालान करने के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी संबंधित विभाग को भेजी है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के चल रही दो मोटरसाइकिलों व बिना हेलमेट वाहन चला रहे पांच बाइक चालकों के भी चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें