फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले का आज अंतिम दिन

Thu, 17 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों में दाखिले के लिए 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन का वीरवार को अंतिम दिन है। इसके बाद यदि कोई छात्र दाखिला लेना चाहता है तो उसे प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त 100 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार में अब तक यूजी कोर्सों में सबसे अधिक लगभग 1550 दाखिले हो चुके हैं। वहीं एफसी कॉलेज में मात्र 337 छात्रों ने ही दाखिला लिया है। सभी कॉलेजों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं, विशेषकर सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में। छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दो मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद भी लगातार फिजिकल काउंसिलिंग की जा रही है।
बुधवार को एफसी कॉलेज व डीएन कॉलेज में हुई काउंसिलिंग के दौरान चयनित छात्रों से फीस भी जमा करवाई गई। काउंसिलिंग प्रक्रिया से विद्यार्थियों में दाखिले के प्रति रुचि बढ़ी है और कोर्सों की सीटें भी भरनी शुरू हुई हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त यूजी के सेकेंड और फाइनल ईयर के साथ-साथ पीजी के फाइनल ईयर में भी दाखिले की प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर दाखिला लेने की अपील की है ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें