फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमणकारियों ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 17 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर के मुख्य मार्गों पर दुकानदारों और रेहड़ी वालों द्वारा किया गया अतिक्रमण आमजन के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। दुकानदारों द्वारा दुकानों से बाहर तक सामान फैलाकर रास्ता घेर लिया जाता है, जिससे सड़कों पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जब-जब कार्रवाई की जाती है, तब दुकानदार अस्थायी रूप से सामान हटा लेते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से वही स्थिति बन जाती है। वर्तमान में हालात इतने खराब हैं कि मुख्य सड़क पर दुकानों की सीमा से काफी बाहर तक सामान रखा हुआ है, वहीं सड़कों के किनारे रेहड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है।
स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब ग्राहक अपनी गाड़ियां दुकानों के सामने खड़ी कर देते हैं। ऐसे में वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आमजन में नगर पालिका प्रशासन को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शहर के लगभग सभी प्रमुख स्थानों जैसे अनाज मंडी रोड, नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, हांसी रोड और मुख्य बाजार में अतिक्रमण बेरोकटोक जारी है।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने भी अतिक्रमण करने वाले पड़ोसी दुकानदारों को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जब कोई दुकानदार सड़क तक सामान फैला देता है, तो उसकी वजह से अगल-बगल की दुकानों की बिक्री पर भी असर पड़ता है।
इस संबंध में नगर पालिका सचिव प्रगति ने कहा कि शहर के किसी भी हिस्से में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें