फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को विदेश भेजने के लिए बहू पर बनाया रुपये लाने का दबाव, फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
सुनीता। फाइल फोटो - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बेटे को विदेश भेजने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया तो विवाहिता ने फंदा लगा जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आर्य नगर निवासी सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता रोहताश के बयान पर आरोपी पति प्रेम, ससुर हनुमान और जेठ रमेश के खिलाफ आजाद नगर थाना पुलिस ने धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता किरतान निवासी रोहताश ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दामाद प्रेम ने फोन कर सुनीता की मौत की सूचना दी। इसके बाद वह अपने बेटे संजय और अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो सुनीता का शव चारपाई पर पड़ा था, उसके गले पर चोट के निशान थे। प्रेम ने बताया था कि सुनीता ने कमरे में पंखे के साथ साड़ी के फंदे से आत्महत्या कर ली। रोहताश ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। उसकी बड़ी बेटी सुनीता की शादी वर्ष 2013 में आर्य नगर निवासी प्रेम से की थी। रोहताश ने बताया कि ढाई महीने पहले प्रेम को सिंगापुर जाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये दिए थे। 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर उसकी बेटी मायके आई थी। उस दौरान उसने कहा था कि पापा उसे एक लाख रुपये और दे दो, क्योंकि प्रेम ने मांगे है अगर रुपये नहीं दिए तो वह उसे तंग करेगा।
झूठ बोलकर करवाया था रिश्ता
रोहताश ने बताया कि उसकी रिश्ता करते समय उसकी बेटी के ससुर हनुमान ने झूठ बोला कि प्रेम पढ़ा-लिखा है और कंपनी में काम करता है। बाद में पता चला कि प्रेम कोई काम नहीं करता। उसे साढ़े तीन लाख रुपये देने से पहले भैंस भी दी थी। जेठ रमेश, ससुर हनुमान भी सुनीता को पीटता था व प्रेम को रुपये देने को कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें