फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नेशनल हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर के लिए मुआयना करेगी एनएचआई टीम

विज्ञापन
जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में जनसुनवाई करते विधायक रणधीर पनिहार व उपायुक्त अन
विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक वीरवार को डीसी अनीश यादव की अध्यक्षता में हुई। गांव न्योली खुर्द निवासी ओम प्रकाश ख्यालिया के परिवाद रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर गांव ढंढूर, बगला रोड, बालसमंद रोड व गंगवा रोड पर कोई भी स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण से निरंतर दुर्घटनाएं हो रही हैं। विधायक रणधीर पनिहार ने भी कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को मौके का मुआयना कर जरूरत व नियमानुसार आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव अनीपुरा निवासी विजेंद्र सिंह ने अवैध रूप से लगाए गए आरओ प्लांट को बंद करवाने के लिए शिकायत दी।

हांसी नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि यह प्लांट अवैध है। इसके संचालकों को नोटिस दिया गया है। गांव जमावड़ी निवासी जगदीश सिंह व सुंदर सिंह ने शिव कॉलोनी निवासी अन्नु ने सीवरेज ओवरफ्लो होने, 50 वर्ष पुरानी कंडम हो चुकी पाइप लाइन को शीघ्रता से बदलने की मांग रखी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन, नगर निगम आयुक्त नीरज सिंह, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

गली से सभी अवरोध हटाकर जल निकासी के आदेश
सेक्टर 9-11 निवासी सुभाष चंद्र जैन ने बिजली के बुनियादी ढांचे में सुधार करने की समस्या रखी। गांव रामायण निवासी सुरेंद्र सिंह ने अवगत करवाया कि उसकी गली में कुछ लोगों द्वारा पशु बांधकर, रैंप बनाकर तथा पानी की नाली में मिट्टी डालकर अवरोध लगा रखा है। डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को गली से सभी अवरोध हटाकर जल निकासी करवाने के निर्देश दिए।

जीएनएम छात्रा को नहीं मिली स्कॉलरशिप
गांव कौथ कलां निवासी जीएनएम छात्रा अंजु व मंजु ने अवगत करवाया गया कि विभाग की ओर से उनकी स्कॉलरशिप जारी नहीं किए जाने के कारण नर्सिंग काॅलेज ने उनका डिप्लोमा रोक लिया है। डीसी अनीश यादव ने कॉलेज संचालक को बुलाने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के जिला बांदा निवासी सोहनलाल सोनकर ने हांसी के सतीश कुमार द्वारा पैसे से लेनदेन संबंधी शिकायत रखी। इस पर पुलिस अधीक्षक को मामले में कार्रवाई करते हुए प्रार्थी के पैसे दिलवाने के निर्देश दिए गए।

Next
AU ऐप में पढ़ें