फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लंबित 73801 ततीमा कटिंग के कार्य को समय पर पूरा न करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में वीरवार को आयोजित जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त अनीश यादव ने इंतकाल, ततिमा कटिंग, मॉडर्न रिवैन्यू रिकॉर्ड रूम इत्यादि राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की और लंबित कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि जिले में इंतकाल के 17 हजार 277 केस लंबित है।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील अनुसार लंबित इंतकाल के मामलों की समीक्षा की। सभी तहसीलदारों व उप-तहसीलदारों को जल्द से जल्द इंतकाल के मामलों के निपटान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लंबित 73,801 ततीमा कटिंग के कार्य को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कोर्ट केस से संबंधित मामलों पर निजी ध्यान देकर अधिक से अधिक केसों का निपटान करने के निर्देश दिए। सभी कार्यों को सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता से पूरा करना सुनिश्चित करें अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें