फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विधायक की अगुवाई में तिरंगा यात्रा आज, 2500 विद्यार्थी लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत वीरवार को विधायक विनोद भयाना की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान मजबूत करना है।
विज्ञापन


डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि यात्रा सुबह 9:30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू होगी। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचेगी। यात्रा में करीब 2500 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा अधिवक्ता, जेसीआई, ब्रह्माकुमारी और राधास्वामी संस्थान जैसे संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। डीसी ने आमजन से इस देशभक्ति यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी से यात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया। जिला प्रशासन ने यात्रा के लिए सुरक्षा, यातायात और पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें