फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तिरंगा लेकर छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई

Thu, 13 Aug 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सनातन धर्म (एसडी) महिला महाविद्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर मानव शृंखला बनाई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भाईचारे का संदेश देते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही महाविद्यालय में राष्ट्रभक्ति और जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रमों का नेतृत्व एनएसएस प्रभारी मोनिका ने किया। एनईपी कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर गीता दहिया और आईक्यूएसी सेल कोऑर्डिनेटर डॉ. सविता मलिक ने मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को पत्र लिखकर उनके त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कॉमर्शियल आर्ट विभाग में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें 12 छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े स्लोगन प्रस्तुत किए।
पुस्तकालय विभाग ने डॉ. एसआर रंगनाथन की 134वीं जयंती पर विशेष पुस्तक प्रदर्शनी लगाई। इसमें छात्राओं को पुस्तकों के महत्व और डॉ. रंगनाथन के योगदान से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि देशभक्ति देशप्रेम के साथ कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें