फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: ट्रॉली के नीचे दबकर तीन साल के मासूम की मौत, कैमरी गांव के पास हुआ हादसा

Fri, 17 Feb 2023 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज जिला निवासी हुकम सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कुछ समय पहले काम करने के लिए आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के कैमरी गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आकर तीन साल के बच्चे राहुल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज जिला निवासी हुकम सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कुछ समय पहले कैमरी गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। शुक्रवार सुबह मेरा तीन साल का बेटा अन्य बच्चों के साथ वहीं पर खेल रहा था।

इसी दौरान चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे करने लगा। अचानक राहुल ट्रॉली के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हुकम सिंह ने बताया कि राहुल उसका इकलौता बेटा था। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें