फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 3.7 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी तीन सड़कें, निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
हांसी सड़कों के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर विधिवत रूप से शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना।
विज्ञापन
हांसी। उमरा से पुट्ठी, उमरा से रतेरा व हिसार तोशाम रोड से धमाणा गांव तक बनने वाली तीन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तीनों सड़कों के निर्माण पर 3.7 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। विधायक भयाणा ने तीनों सड़कोंं के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एक करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से लगभग चार किलोमीटर लंबी उमरा से पुट्ठी रोड का निर्माण होगा। सवा किलोमीटर लंबी उमरा- रतेरा रोड के निर्माण कार्य पर एक करोड़ 58 लाख रुपये खर्च होंगे। हिसार तोशाम रोड से धमाणा तक बनने वाली 270 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य पर 28 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़कों का निर्माण कार्य लोकनिर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा। आगामी तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा होगा। इस दौरान विधायक विनोद भयाना ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़कों के निर्माण में गुणवत्तापरक निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करवाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को सड़कों की सेवाएं लंबे समय तक मिलती रहे।
इस अवसर पर भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल, उमरा गांव के सरपंच विनोद कुमार, मनदीप मलिक, विजय मलिक, धमाना गांव के सरपंच सुनील कुमार, पूर्व सरपंच राजेश, बलवंत नंबरदार, सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हांसी-कंवारी रोड का जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हांसी-उमरा- सुलतानपुर- कंवारी रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। इस सड़क के निर्माण कार्य पर 39 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। सड़क के निर्माण को लेकर अगले सप्ताह टेंडर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। फिलहाल इस सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर है। लेकिन अब इसकी चौड़ाई को बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें