फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर के पुराने जलघर के वाटर टैंकों के 50 प्रतिशत हिस्से में मिट्टी और कीचड़ जमा

Sun, 17 Dec 2023 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के पुराने जलघर के वाटर टैंकों की सफाई नहीं हुई है। इस कारण इनकी पानी भंडारण क्षमता केवल 50 प्रतिशत ही रह गई है। क्योंकि वाटर टैंक की कुल गहराई के करीब 50 प्रतिशत हिस्से में मिट्टी की गाद व कीचड़ जमा है। जिसके कारण टैंक में कम पानी एकत्रित हो पाता है।
विज्ञापन

जिस वाटर टैंक से आधे शहर में पानी की सप्लाई की जाती है वह बहुत ही जर्जर हालत में है। टैंक की दीवार जर्जर होकर टूटने लगी हैं। हालत यह है कि आधे शहर में सप्लाई देने वाले इन वाटर टैंकों का पानी जल्दी खत्म हो जाता है। इसके बाद नए जलघर से पानी यहां पर भरा जाता है व साथ ही में शहर में पानी की राशनिंग करनी पड़ती है। गर्मियों के दिनों में हर महीने राशनिंग होती है। कई सालों से इन टैंकों की सफाई नहीं हुई है।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इन वाटर टैंकों की मरम्मत के लिए करीब 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर रखा है। जिसमें नए जलघर के पास एक और नया वाटर टैंक बनाया जाएगा व पुराने जलघर में बने चारों टैंकों की मरम्मत की जाएगी। यह कार्य सर्दियों में करवाया जाना था। लेकिन अभी तक मरम्मत व सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


शहरवासियों का कहना है कि जलघर के टैंकों की सफाई न होने से उनके घरों में दूषित पानी सप्लाई होता है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। नागरिकों का कहना है कि इस बारे में कई बार जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समाधान को लेकर विभाग द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। इस जलघर से शहर की आधी आबादी को पेयजल की सप्लाई की जाती है, जबकि आधी आबादी को लाल पुरा रोड पर स्थित जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है।


पांच दशक पुराना है जलघर
शहर में पेयजल सप्लाई दो जलघरों से की जाती है। पुराना जलघर जींद रोड पर स्थित है और यहीं पर विभाग का कार्यालय भी है। यह जलघर पांच दशक से अधिक पुराना है। जलघर में चार वाटर टैंक हैं। दूसरा जलघर लालपुरा रोड पर स्थित है। इसका निर्माण 10 वर्ष पहले हुआ था।


-
इतनी लागत है प्रतिदिन शहर में
शहर में प्रतिदिन 6 एमएलड़ी यानिकी की 60 लाख लीटर पानी की खपत होती है। शहर के नए जलघर के टैंक में पुराने जलघर के चारों टैंकों की अपेक्षा अधिक पानी स्टोर होता है। नए जलघर में 392 एमएलडी पानी स्टोर होता है। वहीं पुराने जलघर के चारों टैंकों में 250 एमएलडी पानी स्टोर होता है। गर्मी के मौसम में पानी की लागत और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन




-
बीते दिनों हमने जलघर की एस्टीमेट के हिसाब से सफाई करवाई थी। अब जलघरों की रिपेयरिंग करवानी है। जल्द रिपेयरिंग का कार्य करवाया जाएगा।-
विक्रम, जेई, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें