फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री को पायलट करने के बाद ड्यूटी पर लौटने के बजाय पीसीआर का निजी इस्तेमाल किया, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 05 Jul 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा की गाड़ी को वीरवार रात पायलट कर हिसार सीमा पर छोड़ने के करीब सवा दो घंटे बाद पीसीआर के हादसाग्रस्त होने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ड्यूटी पर लौटने के बजाय पीसीआर का निजी तौर पर इस्तेमाल किया और वापसी में हादसाग्रस्त भी हो गई। एसपी अमित यशवर्धन ने शनिवार को पीसीआर में तैनात सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल व एसपीओ को निलंबित कर दिया। क्षतिग्रस्त गाड़ी को ठीक करवाने का खर्च भी तीनों के वेतन से काटा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन जून की रात करीब पौने एक बजे दिल्ली रोड पर गांव गढ़ी के पास हांसी पुलिस की पीसीआर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई थी। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर राजकुमार, सिपाही विजय व एसपीओ धर्मपाल को चोटें आईं थीं। उन्होंने बताया कि इस पीसीआर की ड्यूटी पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले को पायलट करने के लिए लगाई गई थी। पीसीआर ने मंत्री की गाड़ी को पायलट कर रात साढ़े दस बजे रामायण टोल प्लाजा पर छोड़ा। इसके बाद पीसीआर की ड्यूटी हांसी के शहर थाना क्षेत्र में थी।
मंत्री को छोड़ने और हादसे के समय में बड़ा अंतर होने से हुआ शक
मंत्री को हिसार सीमा पर छोड़ने और पीसीआर के हादसाग्रस्त होने के समय में करीब सवा दो घंटे का अंतर होने से पुलिस को शक हुआ। इस पर जांच की गई। इस दौरान पता चला कि पीसीआर स्टाफ मंत्री को छोड़ने के बाद निजी कार्य से भिवानी जिले के गांव मुंढाल चला गया। वहां से लौटने के दौरान गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे। इसी दौरान गढ़ी के पास उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी में लापरवाही का परिचय दिया। ऐसे में तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। क्षतिग्रस्त गाड़ी को ठीक करवाने में जितना भी खर्च आएगा, तीनों से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

झूठ बोलकर किया गुमराह
घायल सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने शुक्रवार को बताया था कि उनकी गाड़ी गढ़ी बस स्टैंड के नजदीक पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इससे तेज रफ्तार पायलट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक में पीछे से टकरा गई। बास थाना पुलिस ने इस संबध में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें