फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अगले चार दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के आसार

Sat, 05 Jul 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा में 10 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 10 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि तीन चार दिन पहले मानसून टर्फ़ दक्षिण की ओर चली गई थी। इस वजह से हरियाणा में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिली। अब मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बढ़ रही है, जिससे श्रीगंगानगर, भिवानी, आगरा, बांदा, पुरुलिया, कोलकाता, उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने की संभावना से हरियाणा में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
6 से 10 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून महीने में प्री मानसून की बारिश सामान्य रही। मानसून सक्रिय होने के बाद प्रदेश में मूसलाधार बारिश का इंतजार है। अगले चार दिन तक बारिश के बाद दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें