फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर 200 रुपये व मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तीन बदमाशों ने डबल फाटक के पास सोमवार रात करीब 11 बजे युवक पर चाकू से हमला कर 200 रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। घायल युवक दिनेश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में महाबीर कॉलोनी के दिनेश ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। सोमवार को काम के सिलसिले में भिवानी गया हुआ था। रात दस बजे ट्रेन में रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। फिर उतरकर पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। जब डबल फाटक से आगे पहुंचा तो तीन युवक आए। उन्होंने मेरा रास्ता रोक लिया और बोले कि जेब से रुपये निकालो। जब मैंने रुपये देने से इनकार कर दिया तो दो युवकों ने मुझे पकड़ लिया। उन्होंने मेरी जेब से जबरदस्ती 200 रुपये निकाल लिए। उसके बाद वे फोन छीनने लगे। मैंने विरोध किया तो उन्होंने चेहरे पर चाकू से वार कर घायल कर दिया और फोन छीनकर मौके से भाग गए। रात करीब 12 बजे परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए। इस मामले में पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें