हिसार। किरतान गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर तलवार से हमला कर उसके एक हाथ की तीन उंगलियां और अंगूठा काट दिया। जख्मी हालत में घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने अपने भाई की पुत्रवधू और उनके पिता समेत अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
किरतान गांव के रहने वाले धर्मबीर ने बताया कि 23 अप्रैल को पिता वीर सिंह से पोते के जलवा पूजन के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। पिता ने छोटे भाई को रुपये देने को कहा। भाई ने अपनी पत्नी के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर दे दिए। जब इस बात का पता भाई के बेटे की पत्नी रोशनी के चला तो उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। फोन कर उसने अपने पिता को बुलाया। उसका पिता दो गाड़ी में कुछ लोगों के साथ आया और झगड़ा किया। इस दौरान तलवार से हमला कर उसकी तीन उंगलियां और अंगूठा काट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद