हिसार। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार यूनिट ने 6.42 ग्राम चिट्टे के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार ,एनसीबी युनिट प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह बताया कि उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गांव मुकलान बस अड्डा पर मौजूद थी। सूचना मिली कि मुकेश उर्फ घडसी, अशोक, कृष्ण बाइक पर सवार होकर सिवानी की तरफ नशीला पदार्थ चिट्टा लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर एक बाइक को रुकवाकर युवकों की तलाशी ली तो उसके पास 6.42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। थाना आजाद नगर हिसार ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
अधिवक्ता के फार्म हाउस से सीसीटीवी चोरी
हिसार। कैमरी रोड स्थित एक वकील के फार्म हाउस से चोर सीसीटीवी चुरा ले गए। सेक्टर-15 निवासी श्याम गोदारा ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह कचहरी में वकालत करता है। कैमरी रोड पर मिलन रिजॉर्ट के सामने मेरा कृषि फार्म हाउस है। वहां चारदीवारी कर कमरों का निर्माण किया हुआ है। कोई अज्ञात व्यक्ति फार्म हाउस से सीसीटीवी कैमरे चुरा ले गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद