फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी, दो अन्य को पांच पिस्तौल के साथ दबोचा

विज्ञापन
सीआईए-1 की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सीआईए-1 ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी व वांछित अपराधी नरेंद्र उर्फ भानू निवासी गढ़ी एवं हाल निवासी आजाद नगर, सिरसा के बुर्जभंगु निवासी संजय और भिवानी के अलखपुरा निवासी मनीष उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोली लगने से नरेंद्र घायल हो गया। नरेंद्र अपने मामा और मौसा की गोली मारकर हत्या करने का भी आरोपी है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने अग्रोहा के मल्लापुर के समीप बुधवार दोपहर जब बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी नरेंद्र के पैर में गोली भी लगी। मुठभेड़ के बाद ही पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने इनके पास से पांच अवैध पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किए। बरामद अवैध हथियारों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना अग्रोहा में इनके खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
वर्ष 2018 में मामा की हत्या का आरोप
आरोपी नरेंद्र उर्फ भानू पर अपने साथियों सहित अगस्त 2018 में अपने मामा बलबीर (चंडीगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त) और मौसा करतार की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपनी गाड़ी से फरार हो गए थे। इस संबंध में पुलिस ने बलबीर के भाई जसवंत की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

नरेंद्र उर्फ भानू पर यह मामले दर्ज
- हत्या के मामले में सदर थाना हांसी में सितंबर 2000 में केस दर्ज।
- थाना सदर दादरी में जनवरी 2009 को धारा 394, 397, 216, 34 के तहत मामला दर्ज।
- थाना बरवाला में जनवरी 2009 में धारा 398, 401 आईपीसी के तहत केस दर्ज।
- थाना सदर हिसार में जनवरी 2009 में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज।
- थाना सिविल लाइन हिसार में सितंबर 2016 में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज।
- थाना सदर हांसी में सितंबर 2017 में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज।
- थाना सदर और आजाद नगर हिसार में अगस्त 2018 में हत्या व धाराओं में केस दर्ज।
- सिवानी थाना में फरवरी 2020 में हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मामला दर्ज।
- थाना आजाद नगर में 7 अप्रैल 2020 में धारा 506, 509 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
मनीष उर्फ कालिया पर ये हैं केस दर्ज
- थाना सिवानी में 7 अप्रैल 2020 को हत्या के प्रयास व विभिन्न धाराओं 395, 397 व 120 बी आईपीसी के तहत केस दर्ज हैं।
- सोनीपत में भी उस पर आईपीसी की धारा 302 व थाना तोशाम में झगड़े के मामले में केस दर्ज हैं।
संजय पर ये मामले दर्ज
- थाना सिवानी में 7 अप्रैल 2020 में हत्या के प्रयास विभिन्न धाराओं 395, 397 व 120बी आईपीसी के तहत केस दर्ज है।
- 2018 में हिसार में तथा थाना सिवानी में 2019 में आर्म्स एक्ट के मामले में केस दर्ज हैं। इसके अलावा आबकारी अधिनियम व झगड़े के भी कई मामले दर्ज हैं।
सूचना मिलने पर रेडिंग टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। - विजेंद्र सिहाग, इंचार्ज, सीआईए-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें