हिसार। घोड़ा फार्म मार्ग पर अग्रसेन कॉलोनी निवासी गद्दा व्यापारी पंकज गोयल के मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश भेज रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने रुपये की संख्या नहीं दिखी, बल्कि रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पंकज ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत देकर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में व्यापारी ने बताया कि 10 जुलाई को 9:15 मिनट पर व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश मिला। जिसमें लिखा था रुपये नहीं दिए तो जान से मार दूंगा। एसआई बलवंत ने बताया कि पंकज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर लिया है। इससे तीन दिन पहले अर्बन एस्टेट टू में रहने वाले विकास सरदाना से संदेश भेजकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये मांगने वाले ने अपने आप को नीरज बवाना गिरोह का सदस्य बाली बताया। इस मामले में सीआईए जांच कर रही है।