फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कमल चुनाव चिह्न के हजारों पंफ्लैट सड़कों पर डाले, आयोग तक पहुंची शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट समेत शहर की सड़कों पर कमल चुनाव चिह्न के हजारों की संख्या में पंफ्लैट फेंके गए हैं। इन पंफ्लैट पर किसी का नाम नहीं, सफेद कागज पर केवल कमल का फूल बना है। इस बार में राइट टू क्लीन एयर ग्रुप के सदस्याें ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी को टैग किया गया है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट टू में नगर निगम के चुनाव को लेकर न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल, सामुदायिक केंद्र में मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन मतदान केंद्र के पास करीब 500 मीटर तक सड़क किनारे दोनों ओर हजारों की संख्या में पंफ्लैट फेंके गए। सुबह जब लोग मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए पहुंचे तो सड़क किनारे कमल के फोटो वाले पंफ्लैट बिखरे पड़े थे।
स्वच्छता को लेकर काम करने वाले राइट टू क्लीन ग्रुप के सदस्यों ने शहर में कचरा फैलाने पर आपत्ति जाहिर की है। कुछ लोगों ने वीडियो भी वायरल किया है। इस बारे में चुनाव आयोग को भी शिकायत भेजी है। सीएम नायब सिंह सैनी को भी ट्वीट किया। भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली ने कहा कि पंफ्लैट किसी ने डाले नहीं हैं। किसी को दिए होंगे, उन लोगों ने सड़क पर फेंके होंगे या हो सकता है कि किसी से गलती से गिर गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें