फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक ही रात में दो दुकानों से हजारों की नकदी चोरी

Fri, 13 Nov 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
देवराज वस्त्रालय का उखाड़ गया एग्जॉस्ट फैन
विज्ञापन
नारनौंद। शहर के बुडाना रोड पर एक ही रात में चोरों ने दो दुकानों में घुसकर चोरी की। चोरों ने एक दुकान का शटर उखाड़ कर वारदात को अंजाम दिया, जबकि दूसरी दुकान में पहली मंजिल पर लगे एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर अंदर घुसे। दोनों दुकानों से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकानों पर पहुंचने के बाद मालिकों को चोरी का पता चला तो उन्होंने नारनौंद थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुडाना रोड पर स्थित कपिल करियाना स्टोर का शटर उखाड़कर चोर अंदर घुसे और वहां रखी हजारों रुपये की नकदी ले गए। इसके साथ लगती देवराज वस्त्रालय एंड फुटवियर की दुकान में भी चोरों ने सेंध लगाई। देवराज वस्त्रालय एंड फुटवियर के मालिक बलकार लोहान ने बताया कि चोरों ने दुकान की पहली मंजिल पर लगे एग्जॉस्ट फैन को तोड़ दिया और उसके रास्ते अंदर प्रवेश किया। फिर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे और कैश काउंटर में रखी हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदारों की शिकायत मिल चुकी है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें