फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल, तीन गांवों में लगेंगी जल चौपालें

Fri, 13 Nov 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जिले में पानी की बर्बादी रोकने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में शुक्रवार 13 नवंबर को सिंधड़, शेखपुरा और ढाणी सांकरी गांवों में जल चौपाल आयोजित की जाएंगी। इनमें ग्रामीणों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की भागीदारी से टूटी पाइप लाइनों की मरम्मत, खुले नलों पर टोंटी लगाने और गलीवार वालंटियर नियुक्त करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव सिंधड़ के जलघर में सुबह 10 बजे, शेखपुरा के पशु अस्पताल में सुबह 11 बजे तथा ढाणी सांकरी के सामुदायिक केंद्र में सायं 4 बजे जल चौपाल आयोजित होगी। इन बैठकों में गांवों की पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम तय किए जाएंगे।

जल चौपालों में गलीवार वालंटियर नियुक्त करने, टूटी पेयजल पाइप लाइनों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत करवाने तथा खुले नलों पर टोंटियां लगवाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया जाएगा। वालंटियर अपने क्षेत्र में पानी की बर्बादी रोकने, लोगों को जागरूक करने और पेयजल व्यवस्था में सामने आने वाली कमियों की सूचना संबंधित विभागों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। अधिकारियों को इन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदारियां सौंपने और आवश्यक दिशा-निर्देश देने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


इस पहल में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा। घरेलू स्तर पर पानी की बचत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनके सुझावों को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को दैनिक जीवन में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा पहले चरण में इन तीन गांवों में आयोजित चौपालों के परिणामों और अनुभवों के आधार पर अगले चरण के लिए अन्य गांवों का चयन किया जाएगा। वहां भी इसी प्रकार ग्रामीणों की सहभागिता से जल संरक्षण संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें