फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: को-ऑपरेटिव बैंक गढ़ी में ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने सेफ तोड़ने का किया प्रयास, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गढ़ी गांव के द हिसार सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में मंगलवार की रात खिड़की का ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने सेफ तोड़ने व चोरी का प्रयास किया। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कपड़े से मुंह ढके व हेलमेट पहने हुआ एक शख्स दिखाई दे रहा है, जिसके बाद कैमरे डिस्कनेक्ट हो गए। बास पुलिस ने बैंक के क्लर्क के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक क्लर्क मय्यड़ गांव निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह बैंक के सिक्योरिटी गार्ड रामपुरा निवासी राजेन्द्र कुमार ने सूचना दी कि बैंक की पिछली साइड में लगी लोहे की खिड़की की ग्रिल कटी हुई है। इसके बाद बैंक में पहुंचकर अंदर देखा तो सेफ को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन चोर इसे तोड़ने में सफल नहीं हो पाए। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक शख्स सिर में हेलमेट पहने हुए बैंक के अंदर दाखिल होता दिखाई दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने सभी सीसीटीवी कैमरों के तार को काट दिया होगा। द हिसार सेंट्रल को-ऑपरेटिव हिसार के प्रवक्ता श्रीकृष्ण ने बताया कि उनको बैंक कर्मचारियों के माध्यम से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर जाकर चेक किया। बैंक से कोई सामान तो चोरी नहीं हुआ है, लेकिन सेफ को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी बास सुखदेव सिंह ने बताया कि बैंक क्लर्क नवीन कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया था। टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। गांव में अन्य जगहों पर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें