फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई की खिड़की उखाड़ व्यापारी के घर में घुसे चोर, 50 हजार की नकदी और 90 तोले सोने के आभूषण ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के सेक्टर-6 निवासी व्यापारी के घर से बुधवार रात चोर 50 हजार की नकदी और 90 तोले के सोने के आभूषण ले गए। चोर रसोई की खिड़की उखाड़कर घर में घुसे और मकान मालिक के कमरे की कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम दिया। वीरवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दें कि व्यापारी की दिल्ली में गत्ते के डिब्बे बनाने की फैक्टरी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-6 निवासी व्यापारी विजय अग्रवाल उर्फ बॉबी परिवार के साथ बुधवार रात सो रहा था। इसी दौरान रसोई की खिड़की तोड़कर चोर मकान में घुस आए। इसके बाद मकान मालिक के कमरे की कुंडी लगाकर अलमारी में रखी सोने के 90 तोले के आभूषण, चांदी के 100 सिक्के व करीब 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। वारदात बुधवार रात करीब डेढ़ से ढाई बजे के बीच की गई। इससे पहले चोर साथ लेते व्यापारी संजय सिंगला के मकान में घुसे, सिंगला के आवास से चोर पांच तौलिये व एक फ्रूट की टोकरी लेेेकर विजय अग्रवाल के मकान में आ आए और वारदात को अंजाम दिया। तड़के करीब तीन बजे मकान मालिक विजय अग्रवाल की नींद खुली तो कमरे का गेट बंद मिला। वह पीछे के गेट से दीवार फांदकर मकान में आए तो देखा की सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी बाहर पड़ी है। सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर, शहर थाना प्रभारी विकास कुमार, सीआईए वन इंचार्ज दलबीर सिंह, अनाज मंडी चौकी प्रभारी सुमेर मौके पर पहुंचे। पुलिस सेक्टर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब पांच-छह युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोर मकान में चोरी करने पैदल आए थे, लेकिन जाते वक्त वह मकान में खड़ी बाइक व स्कूटी ले गए। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से जरूरी तथ्य जुटाए हैं। पुलिस ने विजय अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
व्यापारियों का लगा जमावड़ा
व्यापारी विजय अग्रवाल के घर में चोरी की सूचना मिलने पर वीरवार सुबह शहर के व्यापारी मौके पर पहुंचे। वहीं क्षेत्रवासियों का कहना था कि यहां पर तीन से चार दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। मगर कोई भी कर्मचारी इसे ठीक करने नहीं आया। उसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जल्द चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए सेक्टर के आवासों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। वह इस चोरी को जल्द ट्रेस करने का काम करेंगे। - विनोद शंकर, डीएसपी हांसी
ढाणी से अलमारी को उठाकर ज्वार के खेत में ले गए चोर, ताला तोड़ लाखों के जेवरात चोरी
बरवाला। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चोर बेलगाम हो गए हैं। क्षेत्र में हर दिन लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। गांव बधावड़ की ढाणी में बने नरेंद्र के मकान में परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। चोर आए और घर में रखी अलमारी को उठाकर ज्वार के खेत में ले गए। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने के लाखों रुपयों के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में बधावड़ निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह घर में बने चौबारे में सोया था। उसके माता-पिता नीचे एक कमरे में थे। ऐसे में चोर कमरे में रखी अलमारी को उठाकर खेत में ले गए व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 11 तोले सोने के गहने व करीबन 5 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। नरेंद्र को इसका पता बुधवार रात करीबन 2 बजे ही चल गया।
नरेंद्र के अनुसार उसने खेत में सुबह 3 बजे पानी लगाना था। वह 2 बजे उठा तो घर का सामान बिखरा हुआ था व अलमारी गायब थी। आस-पास देखने पर उसे ज्वार के खेत में पड़ी उसकी अलमारी दिखाई दी। अलमारी का लॉक टूटा हुआ था व आभूषण व नकदी गायब थी। बाद में नरेंद्र ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें