नारनौंद। नारनाैंद में चलती बस में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हाथापाई की।नारनौंद थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नारनाैंद के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम करती है और एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। अंकुश नाम का युवक उस पर बुरी नजर रखता है। वह पीछा कर गलत इशारे करता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले अंकुश ने उसकी छोटी बहन के साथ भीड़ का फायदा उठाकर गलत हरकत की थी। जब अंकुश के घरवालों को बताया गया तो उन्होंने माफी मांग ली लेकिन अंकुश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
युवती ने बताया कि 12 अप्रैल को दोपहर 2:15 बजे वह और उसकी बहन हांसी बस स्टैंड से बस में सवार होकर गांव जा रहे थे। बस में अंकुश और राहुल पहले से मौजूद थे। जब वह बस से उतर रही थी तब अंकुश ने छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाईहुई। राहुल और सर्जन ने अंकुश का पक्ष लिया और धमकी दी कि जो करना है कर लो। पुलिस ने युवती के बयान पर अंकुश, राहुल और सर्जन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।