फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्मशान घाट में नहीं हाेगा जलभराव, पार्किंग व एंबुलेंस के लिए बनेगा शेड, ऋषि नगर स्थित अत्याधुनिक इको-फ्रेंडली श्मशान भूमि का फेज-3 के तहत निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऋषि नगर स्थित अत्याधुनिक इको-फ्रेंडली श्मशान भूमि का फेज-3 के तहत निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां 4.78 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण और सुंदरीकरण कार्य कराए जाएंगे। परिसर में फर्श के लिए पत्थर लगाए जाएंगे। पार्किंग क्षेत्र में आईबीपी ब्लॉक बिछाए जाएंगे, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। एंबुलेंस के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा और आईबीपी ब्लॉक और सीसी सड़कों का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

बुधवार को निगमायुक्त नीरज ने अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बाथरूम में आधुनिक टाइल्स लगाई जाएंगी और टफन ग्लास का उपयोग किया जाएगा। पूरे परिसर में पेंट व पुट्टी का कार्य भी कराया जाएगा। सुरक्षा और गोपनीयता के लिए चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एक्सईएन अमित कौशिक, एमई सुनील लांबा, जेई विकास पूनिया, श्मशान भूमि समिति के प्रधान सुभाष सैनी, कोषाध्यक्ष वीरभान बंसल आदि मौजूद रहे। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कार्य अगले चार महीनों में हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में लापरवाही या देरी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें