फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भोजराज गांव में कचरा डालने के आरोप में नगर निगम ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने जिले के गांव भोजराज में अस्पतालों से निकला कचरा डालने के आरोप की जांच शुरू कर दी है। निगम की ओर से संबंधित एजेंसी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में मौजूद लोगों ने कुछ दिन पहले गांव भोजराज में एक निजी ठेकेदार की गाड़ी को कूड़ा डालते समय रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद इसकी जानकारी पार्षद राजेंद्र बिडलान को दी गई थी। इसके बाद मेयर प्रवीण पोपली और अतिरिक्त निगम आयुक्त को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के खाली क्षेत्र में कचरा डालने आई गाड़ी पर नगर निगम का नाम लिखा गया था। जब पूछताछ की गई तो पता चला कि यह गाड़ी शहर के अस्पतालों से कचरा उठाकर गांव भोजराज में खाली करने आई थी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।इस मामले में एएमसी प्रदीप हुड्डा का कहना है कि संबंधित एजेंसी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। मौके पर मिला कूड़ा अभी थैलियों में बंद है। इसके प्रकार की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें