चंडीगढ़। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी हाईकमान ने 40 नेताओं को इस सूची में शामिल किया है जिसमें हरियाणा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा का नाम भी शामिल है। वह प्रदेश से अकेले नेता हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। दीपेंद्र को स्टार प्रचारक बनाए जाने से पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ असम में कांग्रेस को मिलेगा। ब्यूरो