फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशा बेचने से रोकने पर हुआ था फाइनेंसर और सुभाष में विवाद

Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव सिसाय में नशा बेचने से रोकने पर फाइनेंसर जयदीप और मुख्य आरोपी सुभाष के बीच में कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में वीरवार को सुभाष ने फाइनेंसर पर गोलियां चलाई थीं। फिलहाल सुभाष इसी मामले में पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को फायरिंग का यही कारण बताया है। सुभाष का पुलिस रिमांड मंगलवार को समाप्त होगा। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जयदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब आठ महीने पहले गांव में शहीद भगत सिंह नशा मुक्त संगठन बनाया था।
डेढ़ महीना पहले जयदीप ने नशा बेचने वालों को गांव में नशा बेचने से मना किया था। तब कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर वीरवार को जयदीप पर हमला किया गया था। दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने फाइनेंसर पर तीन गोलियां चलाई थीं। जिसमें से एक गोली उसकी बाजू के आरपार हो गई थी।
विज्ञापन

मामले में अब तक एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सुभाष, जींद निवासी साहिल व सचिन को हांसी पुलिस ने पकड़ा। वहीं हिसार के सीआईए वन की टीम ने जींद के फरेन निवासी राजेश व एक नाबालिग को शनिवार रात को गांव तलवंडी के समीप मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में राजेश के पैर पर गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें