ये है आंकड़ा
मंडल स्तर पर 31 अक्तूबर तक छेड़छाड़ के 345 मुकदमे दर्ज हुए हैं जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 465 मुकदमे दर्ज हुए थे। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस साल करीब 25 प्रतिशत की कमी आई है। इसी प्रकार हिसार जिले में छेड़छाड़ के 2022 में अक्तूबर माह तक 218 जबकि 2023 में 138 केस दर्ज हुए हैं। हांसी पुलिस ने 2022 में 47 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 45 मुकदमे दर्ज हुए है।
इसी प्रकार जिला जींद में वर्ष 2022 में 71 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 55 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिला सिरसा में वर्ष 2022 में 66 मुकदमे दर्ज हुए थे व वर्ष 2023 की इसी अवधि में भी 66 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिला फतेहाबाद में वर्ष 2022 में 63 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 41 मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं दहेज प्रताड़ना के मंडल स्तर पर 31 अक्टूबर 2023 तक 758 मुकदमे दर्ज हुए हैं जबकि वर्ष 2022 में इसी अवधि के दौरान 826 मुकदमे दर्ज हुए थे।
दुष्कर्म के मामलों में भी आई कमी
इसके अलावा दुष्कर्म के मंडल स्तर पर इस वर्ष 237 केस और पिछले साल 261 केस दर्ज हुए थे। दुष्कर्म के मामलों में 10 प्रतिशत की कमी आई है। हिसार पुलिस ने वर्ष 2022 में अक्तूबर माह तक उक्त धारा के तहत 113 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 में अब तक 109 मुकदमे दर्ज हुए हैं। हांसी में वर्ष 2022 में 18 मुकदमे दर्ज हुए थे व वर्ष 2023 की इसी अवधि में भी 18 केस दर्ज हुए हैं। जिला जींद में वर्ष 2022 में 40 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 34 केस दर्ज हुए हैं। जिला सिरसा में वर्ष 2022 में 53 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 44 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसी तरह जिला फतेहाबाद में वर्ष 2022 में 37 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 32 मुकदमे दर्ज हुए हैं।